• Breaking News

    Thursday, 9 March 2017

    UP में हमारा अलायंस ही जीतेगा: राहुल; रामगोपाल बोले- दबाव में नतीजे बदले

    UP में हमारा अलायंस ही जीतेगा: राहुल; रामगोपाल बोले- दबाव में नतीजे बदले


    Exit Polls reaction, national news in hindi, national news

    यूपी चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल में बीजेपी की बढ़त पर राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि यूपी में हमारा अलायंस ही जीत रहा है। बिहार में एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित हुए थे। उधर, सपा नेता रामगोपाल यादव ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात की पुख्ता जानकारी है कि कुछ दिन पहले ही प्रेशर में न्यूज चैनल्स ने इन नतीजों को बदला है। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा 100% जीत रही है। बता दें कि गुरुवार को आए यूपी के सात एग्जिट पोल्स में से तीन में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखा। सातों एग्जिट पोल्स के आंकड़ों का एवरेज निकालें तो भी बीजेपी को 216 सीटें मिलती दिख रही हैं। यानी वह 15 साल बाद राज्य में वापसी कर सकती है। राहुल ने कहा- कल बात करेंगे...
    - राहुल गांधी ने कहा कि उत्तप्रदेश में कांग्रेस-सपा अलायंस ही जीतेगा। बिहार ने सभी नतीजे गलत साबित हुए थे। इस पर कल बात करेंगे।
    - बता दें कि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस ने 105 सीटों पर और सपा ने 298 सीट पर चुनाव लड़ा था। राहुल- अखिलेश एक साथ चार रोड शो किए थे।
    रामगोपाल ने कहा- अखिलेश ही सीएम बनेंगे...
    - रामगोपाल यादव ने शुक्रवार को संसद परिसर में कहा- "मुख्यमंत्री के तौर पर अखिलेश यादव को लगातार दूसरा टेन्योर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल होगा।"
    - "हम 236 से 240 सीटें जीतेंगे और हंग असेंबली का तो सवाल ही नहीं उठता।"
    - उत्तर प्रदेश में भाजपा के सरकार बनाने के दावे पर यादव ने कहा कि उसे जमीनी सच्चाइयों का भान ही नहीं है।
    - उधर, राहुल गांधी ने एग्जिट पोल के नतीओं पर कुछ कहने से इनकार कर दिया है।
    - बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जुगाड़ की सरकार के लिए जो लोग सपने देख रहे हैं, वो सपने-सपने ही रहेंगे।
    यूपी में 3 EXIT POLLs में BJP को बहुमत, 4 राज्यों में वह सबसे बड़ी पार्टी
    -गुरुवार को आए यूपी के सात एग्जिट पोल्स में से तीन में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखा। सातों एग्जिट पोल्स के आंकड़ों का एवरेज निकालें तो भी बीजेपी को 216 सीटें मिलती दिख रही हैं। यानी वह 15 साल बाद राज्य में वापसी कर सकती है।
    - उधर, यूपी समेत 4 राज्यों में बीजेपी ही सबसे आगे नजर आई। वहीं, पंजाब में कांग्रेस सरकार बना सकती है। हालांकि, एक सर्वे में आम आदमी पार्टी भी यहां कांग्रेस को टक्कर देती दिख रही है।
    - ऐसा हुआ तो AAP पंजाब में पहली बार सरकार बना सकती है। हो सकता है कि अकाली-बीजेपी गठबंधन यहां दहाई के आंकड़े तक भी न पहुंच पाए। गोवा-मणिपुर-उत्तराखंड में भी बीजेपी की सरकार बन सकती है। मणिपुर में बीजेपी पहली बार सरकार बना सकती है।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel