• Breaking News

    Monday, 27 March 2017

    साइकिल पर सवार हुए बीजेपी विधायक, CM नीतीश से की 'ट्रैक' की मांग

    साइकिल पर सवार हुए बीजेपी विधायक, CM नीतीश से की 'ट्रैक' की मांग


    बिहार : साइकिल पर सवार हुए बीजेपी विधायक, CM नीतीश से की 'ट्रैक' की मांग

    बिहार के छातापुर से बीजेपी विधायक नीरज सिंह ने सोमवार को साइकिल की सवारी की. इस दौरान उनके बॉडीगार्ड भी साइकिल पर ही चल रहे थे. उन्होंने पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए सप्ताह में एक दिन साइकिल से विधान सभा जाने का ऐलान किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना में अलग से साइकिल ट्रैक बनाने की मांग की.
    अफसर और नेताओं को भी साइकिल से दफ्तर जाने का आग्रह
    उन्होंने अफसर और नेताओं को भी साइकिल से दफ्तर जाने का आग्रह किया. साथ ही कहा कि वे अपने क्षेत्र में भी साइकिल से कम से कम एक दिन की सवारी करेंगे. पूरा एक दिन वो अपने सारे काम साइकिल से ही करेंगे. उन्होंने कहा कि यदि पटना में साइकिल ट्रैक बन जाए तो वे हर रोज विधानसभा जाने के लिए साइकिल का प्रयोग करेंगे.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel