• Breaking News

    Sunday, 19 March 2017

    फेसबुक Live में दुनिया ने देखा मौत का पूरा माजरा, पुलिस से मजाक करने पर गंवाई जान

    फेसबुक Live में दुनिया ने देखा मौत का पूरा माजरा, पुलिस से मजाक करने पर गंवाई जान


    फेसबुक Live में दुनिया ने देखा मौत का पूरा माजरा, पुलिस से मजाक करने पर गंवाई जान

    अपने देश में एक कहावत है, पुलिस की न दोस्ती अच्छी होती और न दुश्मनी. इस बात के जरिए समझाने की कोशिश की जाती है कि हमें पुलिस से बचकर ही रहना चाहिए. अमेरिका में एक शख्स को पुलिस के साथ मजाक करना इतना भारी पड़ा कि उसे अपनी जान ही गंवानी पड़ी. जान गंवाने वाला अमेरिकी शख्स फेसबुक के जरिए मौत का लाइव स्ट्रीम कर रहा था. इस कारण उसकी मौत का वीडियो पूरी दुनिया ने देखा. मौत का यह वीडियो रोडनी जेम्स हेस (Rodney James Hess) के फेसबुक पेज पर मौजूद है. इसमें मौत से पहले और बाद का पूरा माजरा दिख रहा है. यह भी पता चल रहा है कि गोली मारने से पहले पुलिस और उस शख्स के बीच में क्या बातचीत हुई.

    समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक 36 वर्षीय अमेरिकी शख्स रोडनी जेम्स हेस पुलिसकर्मी को अपनी गाड़ी से कुचलने का नाटक किया था. पुलिस ने इस घटना को सच मानकर रोडनी को गोली मार दी. जब यह घटना घटी उस वक्त रोडनी की मंगेतर जोनिशा प्रोवोस्ट फेसबुक पर पुरी घटना देख रही थी.


    टेनेसी ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन की रिपोर्ट में कहा गया है कि रोडनी अजीब हरकतें कर रहा था, उसने पुलिसकर्मी को दो बार टक्कर मारने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया.

    रोडनी जेम्स हेस के फेसबुक पेज पर मौजूद वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी की गाड़ी को ठोकर मारने के बाद पुलिस वाले घेर लेते हैं. इसके बाद रोडनी पुलिस के बड़े अधिकारियों से बात कराने की गुजारिश करता है, लेकिन वह आगे कुछ बोल पाता उससे पहले ही पुलिस वाले उसे उसे गोली मार देती है. 

    रोडनी हेस की मंगेतर जोनिशा प्रोवोस्ट ने कहा, 'वह पुलिस अधिकारियों से बात करने की मांग कर रहा था, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई.' जोनिशा ने ये भी कहा है कि पुलिस चाहती तो गाड़ी के टायर पर फायर कर सकती थी, लेकिन उसने सीधे रोडनी को गोली मार दी. रोडनी के एक रिश्तेदार का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार था.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel