• Breaking News

    Saturday, 18 March 2017

    शाहरुख को आगे बढ़ने के दिनों की याद दिलाते हैं इम्तियाज

    शाहरुख को आगे बढ़ने के दिनों की याद दिलाते हैं इम्तियाज


    सुपरस्टार शाहरुख खान ने बताया कि फिल्मकार इम्तियाज अली उन्हें आगे बढ़ने के दिनों की याद दिलाते हैं, जब लोग लेदर की जैकेट के दीवाने थे. शाहरुख, इम्तियाज द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘द रिंग’ में नजर आएंगे. वहीं ट्विटर पर उन्होंने अपने विचार साझा किए और लेदर की जैकेट पहने हुए अपनी एक तस्वीर साझा की.

    शाहरुख ने तस्वीर के साथ लिखा, “जब हमारा मंत्र बढ़ता है, ‘किसी भी रात, सिर्फ तुम, मैं और मेरी लेदर जैकेट’ इम्तियाज ने सेट पर हमें यह याद दिलाया.”
    फिल्म में अनुष्का शर्मा और एवलिन शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं.
    यह फिल्म शाहरुख और अनुष्का की तीसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों ‘रब ने बना दी जोड़ी’ (2008) और ‘जब तक है जान’ (2012) में साथ काम कर चुके हैं.


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel