• Breaking News

    Monday, 27 March 2017

    प्रत्युषा बनर्जी की आखिरी शॉर्ट फिल्म को उनकी डेथ एनिवर्सरी पर रिलीज करेंगी काम्या पंजाबी

    प्रत्युषा बनर्जी की आखिरी शॉर्ट फिल्म को उनकी डेथ एनिवर्सरी पर रिलीज करेंगी काम्या पंजाबी


    प्रत्युषा बनर्जी की आखिरी शॉर्ट फिल्म को उनकी डेथ एनिवर्सरी पर रिलीज करेंगी काम्या पंजाबी

    बालिका वधु’ फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की आखिरी शॉर्ट फिल्म उनकी बेस्ट फ्रेंड काम्या पंजाबी रिलीज करने वाली हैं. काम्या इस फिल्म को प्रत्युषा की पहली डेथ एनिवर्सरी पर एक अप्रैल को ऑनलाइन रिलीज करेंगी. इस शॉर्ट फिल्म का नाम है ‘हम कुछ कह ना सके’.
    शायद ये आखिरी शॉर्ट फिल्म है जो सुसाइड से करीब डेढ़ महीने पहले प्रत्युषा बनर्जी ने शूट किया था. इस फिल्म में प्रत्युषा मुख्य भूमिका में हैं और इसमें उनकी असली जिंदगी की एक झलक भी देखने को मिलेगी. ये फिल्म दिल टूटने और डिप्रेशन को लेकर बनाई गई है.
    kamya-759
    काम्या पंजाबी ने इस बारे में बात करते हुए बताया है, ‘ये फिक्शन फिल्म है लेकिन इस कहानी में वही दिखाया गया है जिससे प्रत्युषा असली जिंदगी में जूझ रही थीं. मैं नैरेटर की भूमिका में हूं और प्रत्युषा की रील और रीयल जिंदगी को जोड़कर दिखाउँगी. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इमोशनल सीन्स में प्रत्युषा ने ग्लिसरीन का उपयोग नहीं किया था.’
    काम्या ने बताया है कि संयोग ये है कि उस फिल्म में प्रत्युषा के ऑन स्क्रीन ब्वॉयफ्रेंड का नाम भी राहुल है और ये निर्णय खुद प्रत्युषा का ही था. काम्या ने ये भी बताया कि इस फिल्म का क्लाइमैक्स शूट होने से पहले ही प्रत्युषा ने सुसाइड कर लिया था.
    27bigg-boss1
    आपको बता दें कि काम्या पंजाबी और प्रत्युषा बनर्जी बिग बॉस के घर में एक साथ थे और तभी से  इनकी अच्छी दोस्ती हो गई थी. काम्या अक्सर ही प्रत्युषा की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते उऩ्हें याद करती रहती हैं.
     
     

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel