• Breaking News

    Sunday, 12 March 2017

    लालू यादव ने फिर किया पीएम मोदी पर हमला, कहा- PM ने यह नहीं बताया 'इस झोले में क्या भरा है'

    लालू यादव ने फिर किया पीएम मोदी पर हमला, कहा- PM ने यह नहीं बताया 'इस झोले में क्या भरा है'


    लालू यादव ने फिर किया पीएम मोदी पर हमला, कहा- PM ने यह नहीं बताया 'इस झोले में क्या भरा है'

    पीएम मोदी आजकल विधानसभा चुनावों के प्रचार में व्यस्त हैं तो वहीं आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव उन पर लगातार निशाना साध रहे हैं. लालू ने ट्वीट करके कहा है कि पीएम मोदी कहते हैं कि मेरा क्या है?झोला उठाकर चल दूंगा, लेकिन ये नहीं बताया कि इस अदृश्य झोले में अंबानी,अडानी के अलावा और कौन-2 से झोल- झमेले भरे हुए है. दरअसल, पीएम मोदी ने कई रैलियों में कहा कि मेरा क्या है, मैं तो फकीर हूं, झोला उठाकर चल दूंगा और यह सत्य है कि इसी फकीरी ने उन्हें गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने की ताकत दी है.इससे पहले लालू ने एक ट्वीट में कहा,''देश ने ऐसा पीएम नहीं देखा जो सीने पर अपनी पार्टी का चिह्न चिपका धर्म और जाति की बात कर देशवासियों की भावनाएं भड़काने का काम करता है.''सिर्फ इतना हीं नहीं उन्‍होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा, ''आप पीएम हैं साहब. देश में श्‍मशान बनाने व किसानों के बिल माफ करने से किसी ने रोका है क्‍या? 56 इंची व्‍यक्ति डरपोक रास्‍ते से देश को गुमराह नहीं करता.''उल्‍लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को फतेहपुर में अपनी चुनावी रैली में समाजवादी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि गांव में अगर कब्रिस्तान बनता है तो शमशान भी बनना चाहिए. रमजान में बिजली मिलती है तो दिवाली पर भी बिजली मिलनी चाहिए. होली पर बिजली मिलती है तो ईद पर भी बिजली मिलनी चाहिए. जाति धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए. ऊंच नीच नहीं होना चाहिए.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel