• Breaking News

    Friday, 24 March 2017

    लंदन में कल हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली

    लंदन में कल हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली


    लंदन में कल हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली

    लंदन में संसद के पास हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है. बुधवार को हुए इस हमले में चार लोग मारे गए जबकि 40 जख्मी हुए हैं. हमलावर कार से आया था और उसने कई लोगों को रौंद दिया. इस हमले में किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं है.
    पुलिस ने जताया था आतंकी घटना का शक
    लंदन पुलिस ने हमले के बाद आतंसीघटना की आशंका जतायी थी.
    निशाने पर ब्रिटेन की संसद?
    सेंट्रल लंदन के बेहद संवेनशील इलाके में बुधवार दोपहर भारी अफरातफरी मच गई. लंदन की संसद वेस्टमिंस्टर पैलेस के पास बने वेस्टमिसंटर ब्रिज पर एक एसयूवी कार ने कहर बरपा दिया.
    संसद की इमारत को सील कर दिया गया
    हमला लंदन की संसद के पास हुआ था लिहाजा तुरंत चारों तरफ सुरक्षाकर्मियों की फौज खड़ी हो गई. तत्काल संसद की कार्रवाई रोक दी गई. संसद की इमारत को सील कर दिया गया. वेस्टमिंस्टर अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया. लंदन आई के नाम से मशहूर जायंट व्हील में लोग कुछ देर तक फंसे रह गए.
    पीएम मोदी ने भी हमले पर दुख जताया
    लंदन में हुए हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया, उन्होंने लिखा है, ”लंदन में हुए आतंकी हमले से मैं दुखी हूं. पीड़ित लोगों के साथ मेरी पूरी संवेदना है. संकट की इस घड़ी में भारत ब्रिटेन के साथ खड़ा है.”

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel