होने वाले पति से हर लड़की पूछना चाहती है ये सवाल...
/
ये बहुत जरूरी है कि आपको उस शख्स के बारे में सबकुछ पता हो जिसके साथ आप अपनी बाकी जिंदगी बिताने वाले हैं. लव-मैरिज में तो फिर भी इस बात की गुंजाइश होती है लेकिन अरेंज मैरिज में लड़के और लड़की को एक-दूसरे के बारे में जानने का पूरा मौका नहीं मिल पाता. ये कुछ ऐसे ही सवाल हैं जो शादी से पहले हर लड़की पूछना तो चाहती है लेकिन अरेंज मैरिज होने की वजह से पूछ नहीं पाती है:
/
क्या तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड थी? क्या तुम दोनों के बीच कुछ हुआ भी था?
/
वन नाइट स्टैंड के बारे में तुम क्या सोचते हो?
/
क्या तुम्हें मेरे कपड़े पसंद नहीं? क्या शादी के बाद तुम्हें मेरा छोटी ड्रेसेज पहनना पसंद नहीं आएगा?
/
शादी के बाद क्या तुम कभी-कभी खाना बनाओगे? या तुम ये मानकर बैठे हो कि मैं ही दोनों टाइम खाना बनाउंगी?
/
मैं कभी भी काम करना नहीं छोड़ूंगी और बाद में तुम मुझे इसके लिए मजबूर नहीं करोगे. ठीक है न...?
/
तुम इतने अच्छे हो फिर भी अब तक सिंगल कैसे हो?
/
क्या तुम भगवान को मानते हो?
/
क्या तुम अब भी अपनी एक्स को प्यार करते हो?
No comments:
Post a Comment