• Breaking News

    Friday, 24 March 2017

    'अग्निफेरा' की दबंग दुल्हनों संग दूल्हा पहुंचा लखनऊ

    'अग्निफेरा' की दबंग दुल्हनों संग दूल्हा पहुंचा लखनऊ


    'अग्निफेरा' की दबंग दुल्हनों संग दूल्हा पहुंचा लखनऊ

    एंटरटेन्मेंट चैनल ‘एंड टीवी’ पर शुरू हुए नए सीरियल ‘अग्निफेरा’ के लीड रोल दो दबंग दुल्हनें और दोनों के बीच फंसा युवक, तीनों नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे. कलाकारों की यह तिकड़ी अपने शो को प्रमोट करने शुक्रवार को नवाबों के शहर लखनऊ पहुंची.
    ‘अग्निफेरा’ के ये कलाकार टुंडे कबाब खाने का मंसूबा लेकर आए थे, लेकिन यूपी की कमान एक योगी के हाथ में चले जाने के बाद यहां कबाब की दुकानें बंद मिलीं जिससे तीनों मायूस हो गए.
    बिहार की बैकग्राउंड पर बने इस विचित्र फैमिली ड्रामा में अपारंपरिक प्रकार की दो दुल्हनें और एक बेचारा दुल्हा, एक अजीब-सी दुविधा में फंस जाता है. अंकित गेरा, युक्ति कपूर और सिमरन कौर इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं.
    अंकित ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “अग्निफेरा की सोच बहुत अनूठी है. यह अलग तरह का फैमिली ड्रामा है. मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को हमारा काम पसंद आएगा.” उन्होंने कहा, “एक-दो शूट के लिए मैं लखनऊ आया था और हर बार मुझे नया और सुखद अनुभव मिला. मैं यहां के प्रसिद्ध कबाब चखने और साथ ही अपने लिए कुछ शॉपिंग करने की सोच रहा हूं.”
    रागिनी का किरदार निभा रहीं युक्ति कपूर ने कहा, “मैं रागिनी का किरदार निभा रही हूं. इस बहादुर लड़की ने मुझे निजी तौर पर प्रभावित किया है. मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों का दिल जीत लेगी.”
    वहीं, सिमरन कौर ने कहा, “सृष्टि जैसा सशक्त किरदार निभाकर मैं बेहद खुश हूं. ‘अग्निफेरा’ मेरा डेब्यू शो है. सृष्टि में पारंपरिक मूल्यों और सिद्धांतों का सटीक मेल है.” उन्होंने कहा, “युक्ति और मैं दोनों इससे पहले कभी लखनऊ नहीं आई थीं, इसलिए शहर देखने और यहां के लोगों से मिलने के लिए हम बहुत उत्सुक हैं.”

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel