• Breaking News

    Sunday, 26 March 2017

    महिलाओं में 'सिक्स्थ सेंस' आत्मरक्षा की कुंजी: विद्युत जामवाल

    महिलाओं में 'सिक्स्थ सेंस' आत्मरक्षा की कुंजी: विद्युत जामवाल


    महिलाओं में 'सिक्स्थ सेंस' आत्मरक्षा की कुंजी: विद्युत जामवाल

    महिलाओं को मार्शल आर्ट्स सिखाने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल का कहना है कि महिलाओं के पास ‘सिक्स्थ सेंस’ है, जिसे वे आत्मरक्षा की कुंजी के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं.
    विद्युत ने हेल्थ और न्यूट्रिशन पत्रिका के कवर लॉन्च के मौके पर कहा, “आत्मरक्षा के बारे में पहली बात तो यह है कि जागरूक होना चाहिए. महिलाओं में ऐसी शक्ति है, जो आम तौर पर पुरुषों में नहीं होती. यह ‘सिक्स्थ सेंस’ है, जो आत्मरक्षा के लिए जरूरी चीजों में पहले नंबर पर है.”
    ‘कमांडो 2: द ब्लैक मनी ट्रैल’ के अभिनेता ने कहा, “मैं बहुत-सी महिलाओं को आत्मरक्षा सिखाता हूं. मैंने कई दुष्कर्म पीड़िताओं से बात की. वे हमेशा पूछती हैं कि आत्मरक्षा के लिए सबसे पहला क्या है? मैं हमेशा कहता हूं जागरूकता.”
    उन्होंने कहा, “अगर आप कहीं जा रहे हैं और आपको लगता है कि कुछ सही नहीं है, आपके साथ, दाएं-बाएं, आगे-पीछे कहीं भी कोई व्यक्ति है, जो आपको सही नहीं लगता है तो अपना ‘सिक्स्थ सेंस’ जगाएं. अगर आपको लगता है कि ‘मुझे वहां नहीं जाना चाहिए’ तो न जाएं. यह महसूस करने के लिए ‘सिक्स्थ सेंस’ या जागरूकता की आवश्यकता है. यही आत्मरक्षा की कुंजी है.”
    फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, “मैं देश का एक्शन हीरो बनने का आनंद ले रहा हूं.”

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel