• Breaking News

    Friday, 31 March 2017

    प्राइम मेंबर बनने के लिए जियो के यूजर्स के पास महज 1 दिन का वक्त

    प्राइम मेंबर बनने के लिए जियो के यूजर्स के पास महज 1 दिन का वक्त


    प्राइम मेंबर बनने के लिए जियो के यूजर्स के पास महज 1 दिन का वक्त

    जियो के यूजर्स के लिए बस एक दिन का वक्त बचा है. 31 मार्च को कंपनी के प्राइम मेंबरशिप रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है. 31 मार्च के बाद आप जियो के प्राइम मेंबर नहीं बन पाएंगे. प्राइम मेंबर बनकर आप 303 रुपये महीने की दर पर 28 जीबी 4G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं.
    इसके अलावा कंपनी आपको 499 रुपये का एक और प्लान दे रही है. प्राइम मेंबरशिप के लिए यूजर को 99 रुपये देने होंगे इसके बाद आप अगले 12 महीनों के लिए 303 रुपये वाला ये प्लान लेकर हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में मिलने वाली सुविधाओं को अलगे एक साल तक एंजॉय कर सकेगा.
    • कैसे बनें प्राइम मेंबर
      ये सब्सक्रीप्शन लेने के लिए आप jio.com पर जाएं.
    • होम पेज पर ही Get Jio Prime का टैब मिलेगा इस पर क्लिक करें.
    • इसके बाद 10 डिजिट वाला जियो नंबर डालें.
    • इसके लिए आपको 99 रुपये का भुगतान डेबिट- क्रेडिट कार्ड या पेटीएम के जरिए कर सकते हैं.
    • कंपनी अपने यूजर्स को हर रिचार्ज पर 50 रुपये का सीधा कैशबैक दे रही है ऐसे में आपके 49 रुपये ही लगेंगे. जबकि 50 वापस मिल जाएंगे.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel