अखबारों की सुर्खियां: महिलाकर्मियों को मिलेगा अब 26 हफ्ते का मातृत्व अवकाश
उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल के नतीजे आज के सभी अखबारों की सुर्खियों में हैं. उत्तर प्रदेश में बहुमत नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बसपा से हाथ मिलाने के संकेत दिए हैं इससे जुड़ी खबर भी है. वायुसेना में काम कर चुके आईएस खुरासान ग्रुप का मास्टर माइंड गौस मोहम्मद खान के गिरफ्तारी की खबर सभी अखबारों ने प्रमुखता से ली है. गौस मुहम्मद और उसके साथी अजहर को क्रमश: लखनऊ और कानपुर से हुई गिरफ्तारी . युवकों को गुमराह करने और साहित्य उपलब्ध कराने का काम करता था गौस.
अमर उजाला:- महिलाकर्मियों को मिलेेगा 26 हफ्ते का मातृत्व अवकाश. पहले यह अवधि 12 हफ्ते की थी. संसद ने मातृत्व अवकाश बढ़ाने संबंधी विधेयक को पारित कर दिया है.
हिंदुस्तान:- हडि्डयों में छिपा है छरहरी काया का राज. एक कोशिका से निकलने वाले हार्मोन मस्तिष्क के हिस्से को निशाना बनाते हैं जो भूख के लिए जिम्मेदार होता हैं. इस तरह जिम या डाइटिंग में हमारी छरहरी काया का राज नहीं होता.
दैनिक जागरण:- गंगा - यमुना की सफाई में जुटी स्कीमर. नमामि गंगे परियोजना के पहले चरण में इलाहाबाद सहित चार जिलों में एक-एक स्कीमर और मथुरा में गंदगी को छानने के लिए एक स्कीमर लगाई जा रही है.
इंडियन एक्सप्रेस:- एम्स ने स्वास्थ्य मंत्री पी नड्डा के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) और अन्य सांसदों और अन्य वीआईपीज की पैरवी पर आने वाले मरीजों के लिए विशेष तौर पर नया काउंटर खोलने का फैसला वापस ले लिया है.गुरुवार को हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया. इस बारे में आधिकारिक पत्र जारी होना शेष है.
टाइम्स ऑफ इंडिया:- राष्ट्रपति ने न्यूनतम वेतन बढ़ाने के लिए दिल्ली विधानसभा से पारित विधेयक को पुनर्विचार के लिए लौटाया. इसमें निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं देने वालों को कड़ा दंड देने का प्रावधान किया गया है. इससे पहले इस विधेयक को दिल्ली के पूर्व उप राज्यपाल ने भी लौटा दिया था जिसके बाद दिल्ली सरकार ने इस पर फिर से काम किया था.
हिंदुस्तान टाइम्स:- दिल्ली सरकार सड़क दुर्घटना, जलने और एसिड हमले में घायल मरीजों के निजी अस्पतालों में भी इलाज का खर्च उठाएगी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमारा यह कदम अधिक से अधिक लोगों के जीवन की रक्षा करना है. ऐसे मामलों में पीडि़त को बचाने के लिए बहुमूल्य समय पैसे के भुगतान के मुद्दे को लेकर बर्बाद हो जाता है.
No comments:
Post a Comment