• Breaking News

    Thursday, 9 March 2017

    Paytm: क्रेडिट कार्ड से पैसे लोड करने पर देना होगा 2% टैक्स

    Paytm: क्रेडिट कार्ड से पैसे लोड करने पर देना होगा 2% टैक्स


    Image result for paytm building image

    Paytm पर क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन करते हैं तो अब आपके लिए चीजें बदल जाएंगी. क्योंकि कंपनी ने क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट में पैसे लोड करने पर 2 फीसदी टैक्स लेने का ऐलान किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि यूजर्स क्रेडिट कार्ड से पेटीएम पर पैसे लोड करके अपने बैंक अकाउंट में उस पैसे को बिना ट्रांजैक्शन कॉस्ट के ट्रांसफर करते हैं.
    हालांकि फिलहाल यूजर्स को क्रेडिट कार्ड से पैसे लोड करने पर उतने ही कैशबैक मिल जाएंगे जितने काटे जाएंगे. ये कैशबैक कूपन के तौर पर दिए जाएंगे जिन्हें पेटीएम या कुछ दूसरे लिमिटेड ऐप्स पर यूज किए जा सकते हैं.
    लेकिन यह साफ नहीं है कि ये कैशबैक ऑफर कब तक के लिए है. यानी अगर कैशबैक ऑफर खत्म हुआ तो तैयार हो जाएं 2 फीसदी टैक्स देने के लिए.
    पेटीएम के आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक यूजर्स जब क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो पेटीएम इसके लिए बैंक को पैसे देता है. यानी यूजर जब क्रेडिट कार्ड से पेटीएम पर पैसे लोड करके उसे बैंक में ट्रांसफर करता है तो इससे उन्हें नुकसान होता है.
    पेटीएम ने इसके लिए उन लोगों पर इल्जाम लगाया है जो किसी फाइनैंशियल संस्थान के कर्मचारी हैं या फिर ऐसे ट्रांजैक्शन को अच्छे से समझते हैं. कंपनी के मुताबिक वो क्रेडिट कार्ज के जरिए पेटीएम का पैसा लगा कर पैसे रोटेट करते थे.
    ब्लॉग में लिखा गया है, ‘मिस यूज रोकने के लिए हम अपनी शर्तों में कुछ बदलाव कर रहे हैं. अगर आप क्रेडिट कार्ड या किसी पेमेंट ऑप्शन के जरिए कुछ खरीदेंगे या बिल पे करेंते तो इस पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में पैसे लोड करने पर पैसे दो फीसदी का चार्ज लगेगा’
    यानी आप क्रेडिट कार्ड से रीचार्ज कर सकते हैं, लेकिन पैसे लोड करना घाटे का सौदा हो सकता है. यह 2 फीसदी का चार्ज 8 मार्च से लागू कर दिया गया है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel