• Breaking News

    Monday, 13 March 2017

    दिल्ली में लड़की से गैंगरेप, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदी

    दिल्ली में लड़की से गैंगरेप, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदी


    राजधानी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की बिना कपड़ों के सड़क पर मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन उसे तन ढकने का कपड़ा देने भी कोई सामने नहीं आया.
    हालांकि, लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी. पुलिस को लड़की ने बताया कि वो अपने किसी जानने वाले के घर पर आई थी, जहां उसका गैंगरेप हुआ.
    लड़की ने बताया कि इस वारदात को उसके जानने वाले शख्स समेत पांच लोगों ने अंजाम दिया. इनके चंगुल से बचने के लिए वो पहली मंजिल की बालकनी से सड़क पर कूद गई.
     
    सीसीटीवी में ये शर्मनाक वारदात कैद हो गई. सीसीटीवी में दिखाई देता है कि इस लड़की की मदद के लिए कोई सामने नहीं आया. लड़की के बयान के आधार पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel